फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: रोडवेज को बचाने की कोशिश में पलटा मालवाहक, आधा घंटा बाधित रहा प्रयागराज-वाराणसी हाईवे

Sat, 15 Jul 2023 04:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर जंगीगंज अंडरपास के समीप शनिवार को एक मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। वहीं आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
रोडवेज को बचाने की कोशिश में पलटा मालवाहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर जंगीगंज अंडरपास के समीप शनिवार को एक मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। वहीं आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया। तब जाकर यातायात सामान्य रूप से बहाल हुआ।

विज्ञापन


हरियाणा के कैथल निवासी रामनिवास (35) शुक्रवार को मालवाहक पर सामान लादकर प्रयागराज से वाराणसी जा रहे था। जंगीगंज अंडरपास के पास विपरित दिशा से आ रही एक रोडवेज को बचाने की कोशिश में मालवाहक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। गनीमत रही कि जिस ओर मालवाहक पलटा उस ओर कोई दूसरा वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें: दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से चढ़ा सियासी पारा, किसी ने विकास पुरुष तो किसी ने बताया पलटू राम
विज्ञापन


घटना में मालवाहक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को वाहन से निकालकर सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटा दिया गया है। घायल चालक रामनिवास खतरे से बाहर है।

 

विज्ञापन

लाल झंडी लगाकर रोके गए वाहन

जंगीगंज में हाईवे के दक्षिणी लेन पर हुए हादसे के बाद लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान पुलिस, प्राधिकरण टीम ने पूर्वी छोर से आने वाले वाहनों को लाल झंडी, बैरिकेडिंग लगाकर रोके रखा। आधे घंटे बाद अनियंत्रित वाहन को क्रेन से किनारे लगवाने के बाद यातायात बहाल किया गया। इस बीच कई वाहन पश्चिमी ओर के वाहन कटप्वाइंट से उतर कर सर्विसलेन का सहारा लेने लगे, जिससे जगह-जगह जाम लगाने का कारण भी बनते रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें