लालानगर। वाराणसी- प्रयागराज सिक्सलेन पर लालानगर टोल प्लाजा पर बुधवार की भोर में नींद आने के कारण चालक ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। संयोग अच्छा था कि कर्मचारी बाहर नहीं थे अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो जाती। हरियाणा से वाराणसी जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आ गई। डिवाइडर पर ट्रक चढ़ने से चालक राहुल मिश्रा और कंडक्टर शिव करन पाल निवासी हरियाणा घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। संवाद