भदोही। भारत विकास परिषद कालीन नगरी शाखा के सदस्यों ने सोमवार देव दीपावली के अवसर पर सायं रजपुरा शहीद चौक पर शहीदों के नाम दीप जलाकर शहीदों का नमन किया।
आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के पूर्व मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने कहा कि शहीदों के बलिदान से हमारा अस्तित्व है। हम सब शहीदों का नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों को याद रखना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सायं लगभग 5 बजे शहीद चौक पर जमा हुए दो दर्जन सदस्यों ने हांथ मे जलती कैंडिल लेकर शहीदों को याद किया। लोगों ने शहीदों का नमन करते हुए शहीद चौक पर दीप प्रज्जवलित किया। इसके पूर्व परिषद द्वारा चौक पर पौधे लगाकर सुंदरीकरण किया था। संचालन संजय श्रीवास्तव व धन्यवाद अध्यक्ष रामू शर्मा ने किया। मौके पर चारटर्ड एकाउंटेंट एके ठुकराल, हरीश सिंह, महेंद्र दुबे, सुरेश गुप्ता, पप्पू तिवारी, अवनीश सिंह, प्रमोद पांडेय, राजेन्द्र पुरोहित, माधव शर्मा, वासु गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, राज गुप्ता, अरनव, अभिनव आदि रहे।