फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। अखंड भारत की आजादी के 75वें वार्षिक उत्सव पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सायं चार बजे रजपुरा फेज प्रथम से हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने देश भक्ति, स्वाभिमान व गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा लहराते हुए रैली में शामिल हुईं। रैली को पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली राजपुरा कालोनी से चलकर रजपुरा चौराहा, ब्रह्माकुमारी आश्रम, नेशनल तिराहे होते श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज पहुंचा। महिलाओं ने देशभक्ति के गीत सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्ता हमारा की धुन पर थिरकते हुए कॉलेज में राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया और राष्ट्रगान गाया। महिलाओं ने अखंड भारत है-संकल्प हमारा, यह है भारत देश हमारा आदि नारे लगाए। कार्यक्रम में सपना दूबे, आरती सिंह, स्नेहलता श्रीवास्तव, महामंत्री संतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सपना दूबे, रेखा सिंह, आशा जायसवाल, पूनम गुप्ता, वंदना तिवारी, मुस्कान, सोनी, संगीता जायसवाल, अंजना, खुशबू दुबे, अमृता गुप्ता, साक्षी, सौम्या, निष्ठा गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें