औराई। ब्लाॅक क्षेत्र के भगवतीदासपुर गांव में शुक्रवार को समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहां गत दिनों कश्मीर के पहलगाम में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अमर बहादुर बिंद, दिलीप सरोज, प्रिंस सिंह, शंकर बिंद, ऊषादेवी बिंद, नंदलाल बिंद आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह ज्ञानपुर के शहीद पार्क में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र दूबे ने कहा कि आतंक के खिलाफ संगठन सरकार के साथ है। आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।