फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन निकाय में त्रिकोणीय मुकाबला, चार में सीधी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सात नगर निकायों में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हो गया। अध्यक्ष के सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन मतदाताओं के शुरूआती रूझानों में तीन निकायों में त्रिकोणीय और चार में सीधी टक्कर दिख रही है। एक से दो निकायों में अप्रत्याशित परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी भदोही नगर पालिका में सुबह से शाम तक हर वर्ग के मतदाताओं ने मतदान किया। मतदाताओं की माने तो यहां पर भाजपा, बसपा और सपा में त्रिकोणीय मुकाबला बन रहा है, हालांकि 28 गांव के पालिका में शामिल होने का ज्यादा लाभ भाजपा और बसपा को मिलने की संभावना है। गोपीगंज में भाजपा, कांग्रेस और निर्दल के बीच लड़ाई मानी जा रही है। ज्ञानपुर में दो निर्दल संग भाजपा उम्मीदवार के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। घोसिया में दो निर्दल उम्मीदवारों जबकि खमरिया में सपा और निर्दल के बीच मुकाबला कठिन हो गया है। नई बाजार में भाजपा-सपा, सुरियावां में भाजपा और बसपा के बीच सीधी टककर देखी जा रही है। गोपीगंज नगर में मुस्लिम मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशित परिणाम आने की चर्चाएं हो रही है। नगर में मुस्लिम मतदाताओं का मतदान प्रतिशत भी पूर्व से बेहतर रहा। कुछ निकायों में परिवर्तन का नारा भी खूब गूंजा, हालांकि मतदान कहां हुआ यह तो बाद में ही पता चलेगा। अब सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर पर सजेगा। यह तो 13 मई को दोपहर बाद तक पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें