स्पोर्टस कॉलेज में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 और 24 को
ज्ञानपुर। स्पोर्टस कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 23 और 24 जून को स्पोर्टस स्टेडियम जसोवर पहाड़ी मिस्कुरी मिर्जापुर में सुबह आठ बजे से होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि 23 जून को बालक-बालिका वर्ग में वालीबॉल, बैडमिंटन बालक वर्ग में क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो में बालिका वर्ग का ट्रायल होगा। 24 जून को बालक-बालिका वर्ग में हॉकी, जिम्नास्टिक, बालक वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी और तैराकी का ट्रायल होगा। खिलाड़ी प्रवेश के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नौ से 12 वर्ष के खिलाड़ी ही प्रवेश के लिए मान्य होंगे। संवाद