फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल युवक की हालत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग पर अश्लीलता के आरोप में बृहस्पतिवार को लोगों के पिटने से रोशन अली की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को सुबह चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल युवक की पत्नी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को शाम गिराई पावर हाउस निवासी उसका पति रोशन अली नशे की हालत में घूमते हुए कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था उसी समय कुछ मनबढ़ लोगों ने अश्लीलता का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी गई। इस संबंध में कोतवाल केके सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें