फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रांसफार्मर की खराबी दूर, 24 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के सामने लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खराबी आ गई। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और मोहल्ले के लोगों को लगभग 24 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी अनूप जायसवाल और मुस्ताक राइन ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही और काफी दिक्कतें हुईं। एसडीओ धीरज मिश्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर तक ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर की खराबी दूर कर दी गई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें