फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जला, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
फत्तूपुर उपकेंद्र के मिश्राईनपुर गांव में कटियामारी से उतरे तारों को फूंकते विद्युत कर्मी। संव? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शनिवार की सुबह से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश से किसानों को राहत मिली तो कुछ स्थानों पर बिजली गिरने से ट्रांसफार्मरों के जलने का भी मामला सामने आया। ज्ञानपुर नगर में एलआईसी दफ्तर के सामने लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जल उठा। इससे न सिर्फ लोक निर्माण विभाग की बल्कि एलआईसी, प्रोफेसर कालोनी, पुलिस कालोनी, सीडीओ आवास की बिजली गुल हो गई। नगरवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली सीधे ट्रांसफार्मर को चपेट में ले ली। देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने से पेयजल के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर को मंगाया गया है। आने पर ट्रांसफार्मर को लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसी तरह बालीपुर में भी ट्रांसफार्मर जलने से करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें