जिले में तैनात दो खंड शिक्षाधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। इनके स्थान पर दो नए खंड शिक्षाधिकारियों की जिले में तैनाती की गई है।
शासन के निर्देश पर जिले में ज्ञानपुर ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र शुक्ला को मिर्जापुर और अभोली में तैनात नीरज श्रीवास्तव का तबादला प्रयागराज किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दोनों खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला आदेश आ चुका है। चंदौली से खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद और प्रयागराज में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह सिगरौर की जिले में तैनाती की गई है।