फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले के नौ न्यायिक अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उच्च न्यायालय प्रयागराज की ओर से जनपद में तैनात नौ न्यायिक अधिकारियों का रविवार की शाम स्थानांतरण कर दिया गया। स्थानांतरण की प्रक्रिया में जिले के सेंशन जज कोर्ट के चार और पांच जज मजिस्ट्रेट कोर्ट हैं। वहीं स्थानांतरण की प्रक्रिया में तीन सेंशन जजों को जिले में नवीन तैनाती मिली है। नए जजों के नाम पता नहीं चल सके हैं। रविवार की शाम प्रयागराज उच्च न्यायालय की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात जजों का स्थानांतरण किया गया। जिसमें जनपद के भी नौ न्यायिक अधिकारियों को गैर जनपद भेजा गया। प्रयागराज उच्च न्यायालय की ओर से जारी सूची के अनुसार सेंशन कोर्ट के न्यायाधीश शैलोज चन्द्रा को लखिमपुर खिरी, न्यायाधीश असद अहमद हाशमी बाराबंकी, न्यायाधीश सुबोध सिंह बिजनौर और न्यायाधीश मधु डोंगरा लखनऊ भेजी गई। इसी तरह मजिस्ट्रेटों कोर्ट की न्यायाधीश सबिहा खातून व न्यायाधीश आरिफ अहमद बस्ती, न्यायाधीश साधना गिरी कानपुर नगर, न्यायाधीश वर्णिका शुक्ला चित्रकूट और न्यायाधीश अविनाश रंजन को फतेहपुर में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें