फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेनें खचाखच, शौचालयों में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते लोग।संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। सूर्योपासना के महापर्व छठ के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। बोगियों में जगह न होने से यात्रियों को शौचालयों में बैठकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इस समय गुजरात के सूरत, उधना समेत अन्य महानगरों से चार से पांच जोड़ी मेला स्पेशल, साप्ताहिक के अलावा विभूति एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी जैसी ट्रेनें बिहार की ओर जा रही हैं। इन ट्रेनों में शौचालयों में बैठकर लोग सफर करने को मजबूर हैं। स्टेशन पर ट्रेनों के रुकते ही चढ़ने की मारामारी हो जा रही है। शनिवार को प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे विलंब से ज्ञानपुर रेलवे रोड स्टेशन पर पहुंची। ज्ञानपुर स्टेशन से पटना जाने के लिए पति पप्पू जायसवाल के साथ स्टेशन पर पहुंची सुनीता का ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया लेकिन ड्यूटी पर मुस्तैद रेलवे पुलिस के जवानों ने महिला को बचा लिया। जीआरपी चौकी प्रभारी सत्येद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण पांडेय, संजय यादव आदि मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें