फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 112 कर्मियों को आग से बचाव और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को यूपी 112 के 112 पीआरबी कर्मियों को अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों ने उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्य करने के तरीके बताए। लीडिंग फायरमैन नागेंद्र सिंह ने पीआरबी वाहनों में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने बिजली के शॉर्ट सर्किट, एलपीजी सिलिंडर और अन्य कारणों से लगने वाली आग बुझाने की तकनीकें बताईं। घने धुएं में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्राथमिक उपचार के तहत कार्डियक अरेस्ट के मरीजों को सीपीआर देने की सही तकनीक का प्रदर्शन किया गया। सर्पदंश की स्थिति में तत्काल उपचार, सड़क दुर्घटनाओं में अत्यधिक रक्तस्राव रोकने और हड्डी टूटने पर घायल को संभालने के तरीके भी सिखाए गए। इस दौरान फायर विभाग और यूपी 112 के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें