फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के पास रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर गुड्डू वनवासी (27) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि वनवासी बस्ती के पास ही रेलवे ट्रैक है। इससे उनका आवागमन बराबर लगा रहता है। जमुआ निवासी मामा रामदेव वनवासी के यहां ही गुड्डू रहता था। दिन के लगभग एक बजे ट्रैक किनारे शव होने की आशंका में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और शिनाख्त गुड्डू के रुप में हुई। कयास लगाया जा रहा था कि ट्रैक पर जाते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर दम तोड़ देने से किसी जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर थानाध्यक्ष सूर्यभान दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें