फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे किनारे खड़ी बस में भिड़ा ट्रेलर, महिला सहित 7 घायल

विज्ञापन
टोल के पास बस से टकराया ट्रेलर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के खड़ी टूरिस्ट बस में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह महिला तीर्थ यात्री सहित ट्रेलर का खलासी अभिषेक (25) निवासी टांडा सुलेम झारखंड घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया है। घायलों में अनक्म्मा (60), कलम्मा (55), लक्ष्मी देवी (56), शिवम्मा (30), ओवलम्मा (52), इश्वरिया (50), मादम्मा (58) शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के यलेरु ब्रहमना अनंतपुर निवासी तीर्थ यात्री बस से काशी से प्रयागराज जा रहे थे। बस में चालक सहित 45 लोग सवार थे। टोल प्लाजा के पास के बस यात्री रुककर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दिया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। ट्रेलर झारखंड से फतेहपुर जा रहा था। घायल खलासी अभिषेक ने बताया कि चालक नीलेश बगल में बैठे थे। गाड़ी खलासी चला रहा था, जो नशे की हालत में था। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें