फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में दर्दनाक हादसा: कार के टक्कर से कंटेनर से जा भिड़ी बाइक, बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार में कोहराम

Tue, 15 Nov 2022 12:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

फतेहपुर जनपद के मालवा निवासी कमलेश सिंह चौहान का एकलौता पुत्र वेंकटेश चौहान (30) व कबीर (20) निवासी फतेहपुर समेत आधा दर्जन मित्र तीन बाइक से वाराणसी गए थे। वहां से वे वापस प्रयागराज लौट रहे थे। लौटते समय जैसे ही गोपीगंज के गिराई स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। इस दौरान एक वैगनआर ने वेंकटेश की बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। जिसमें एक परिवार का एकलौता चिराग बुझ गया। कोतवाली क्षेत्र के गिराई स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में पीछे से भिड़ी बाइक में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक घर का एकलौता चिराग बुझ गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि फतेहपुर जनपद के मालवा निवासी कमलेश सिंह चौहान का एकलौता पुत्र वेंकटेश चौहान (30) व कबीर (20) निवासी फतेहपुर समेत आधा दर्जन मित्र तीन बाइक से वाराणसी गए थे।

विज्ञापन

वहां से वे वापस प्रयागराज लौट रहे थे। लौटते समय जैसे ही गोपीगंज के गिराई स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे। इस दौरान एक वैगनआर ने वेंकटेश की बाइक को साइड से टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वेंकटेश्वर चौहान की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां कबीर को उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई। जानकारी के मुताबिक सभी छात्र हैं और प्रयागराज जनपद में रहकर पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें