रामपुर गंगा घाट के पीपापुल पर आवागमन शुरू। संवाद
- फोटो : एसआईआर के बाद बसपा जिलाध्यक्ष को मतदाता सूची देते सीडीओ।
गोपीगंज। रामपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल पर शुक्रवार से आवागमन शुरू हो गया है। यह लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार की रात में आंधी-पानी के कारण पीपा बह गया था। इससे भदोही से मिर्जापुर और मिर्जापुर से भदोही का संपर्क टूट गया था। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्टीमर से लोग गंगा पार कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में किसान, व्यापारी गंगा पार करके मिर्जापुर, मांडा, मध्य प्रदेश के लिए जाते हैं। बुधवार को मरम्मत के दौरान पीपा कम पड़ गया। फिर प्रयागराज से पीपा मंगवाया गया। जिसे जोड़कर शुक्रवार की शाम को पुल को पुनः चालू कराया गया। मेठ रामदुलार ने बताया कि गड़बड़ी ठीक करके आवागमन चालू कर दिया गया है।