अभोली ब्लाक क्षेत्र में आवागमन की समस्या को इंटरलाकिंग से जोड़कर दूर की जाएगी। उक्त बातें सोमवार को इंटरलाकिंग कार्य के लिए घमहां गांव में भूमि पूजन कराते हुए ब्लाक प्रमुख प्रियंका बिंद ने कहीं। कहा कि इंटरलाकिंग बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। घमहा गांव में इंटरलाकिंग कार्य का शुभारंभ पुरोहित ने मंत्रोच्चार कर नारियल को फोड़वाकर कार्यक्रम संपन्न कराया। उपस्थितजनों को प्रसाद का वितरण की गई। इस अवसर पर संतोष सिंह, गजराज बिंद, मनोज पाल, महानंद बिंद, बबलू बिंद, सुरेश बिंद, अवधेश, राकेश, भानु यादव, अमरजीत, हरसू प्रसाद, मूलचंद, शिवसागर शुक्ला, हदय नारायण आदि रहे।