फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अध्यात्म और साहित्य का संगम, कवियों ने जमाई महफिल

विज्ञापन
डीघ के सुर्यभानपुर में मंच पर खड़े साहित्यकार। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सीतामढ़ी। वेणी माधव साधना साधक समिति की ओर से सूर्यभानपुर में चल रहे भव्य श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पारसनाथ मिश्रा, इंदु चंद्र पांडेय, कन्हैया लाल दूबे निशांत सहित कई कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कवियों ने हास्य, व्यंग, वीर रस व शृंगार रस के कविताओं के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर प्रकाश डाला। वहीं, श्रोताओं ने भी तालियों के माध्यम से कवियों का जमकर उत्साह वर्धन किया। अध्यक्षता कथा व्यास आचार्य विनोद माधव महाराज और संचालन युवा कवि डॉ. निहाल कृष्ण पांडेय ने किया। इस मौके पर रामजी द्विवेदी, शिवजी द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, बृजभूषण द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, अतुल तिवारी, हर्ष मालवीय, नितिन सिंह, अनिलेश महाराज, तुषार द्विवेदी, अनंत द्विवेदी, अनुभव द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें