फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहीं टूटी परंपरा, अनुमति मिलते ही उमड़े जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भदोही। गाजी मियां के मेले में की परंपरा टूटते-टूटते रह गई। न्यायालय से जायरीनों को अनुमति मिलने के बाद रविवार को मर्यादपट्टी स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी मियां के रौजे पर सुबह से शाम तक भीड़ रही। भीड़ से एकमा तिराहे से लेकर रौजे तक सड़क दिनभर जाम रही। गाजी मियां का चार दिवसीय मेला रविवार से होना था, लेकिन मेले की अनुमति नहीं मिलने से दुकानदार और व्यवस्थापक निराश हो गए। शनिवार को न्यायालय से राहत मिली कि जायरीनों को दर्शन करने अथवा चादर चढ़ाने से न रोका जाए। इस पर आस्थावान झूम उठे और मजार पर पहुंचने की तैयारी कर ली। रविवार को भोर से ही जायरीन आने लगे थे। इस बार हर वर्ष की तरह मेले में दुकानें नहीं सजी थीं। कछवां रोड से पारसनाथ अपने परिवार के साथ पहुंचे। हमेशा की तरह दर्शन किया। बताया कि शनिवार शाम को न्यायालय की अनुमति मिलने हमने आने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें