फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। रेलवे स्टेशन और बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव से नाराज व्यापारियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जल निकासी की सुविधा न होने से बाजार में हल्की बारिश होने पर भी एक फीट तक पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों, दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। व्यापारियों ने कहा कि एक दशक पूर्व सड़क बनी थी लेकिन नाली न बनने से जल निकासी की समस्या बरकरार है। सड़क की पुन: मरम्मत भी नहीं हो सकी। इस सड़क पर यूनियन बैंक, काशी ग्रामीण बैंक, टेलीफोन एक्सचेंज, पशु अस्पताल, डाक घर सहित कई दुकानें हैं लेकिन अब तक सुधार नहीं हो सका। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक जायसवाल, श्यामू सिंह, अखिलेश पांडेय, संगम दुबे, श्यामजी दुबे, अरविंद जायसवाल, छेदी, आशीष, बद्रीनारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें