फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समस्याओं पर व्यापारियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। बाजार में बुधवार को व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें नवनिर्मित सीसी रोड पर लग रहे बारिश के पानी को लेकर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय तक स्टेशन रोड जर्जर था और बारिश के महीने में इस चलना मुश्किल होता है। कहा कि दो माह पहले सीसी रोड बनाया गया, लेकिन पहले की तरह आयुर्वेदिक चिकित्सालय और पुलिस चौकी मोड़ के बीच अब भी बरसात का पानी लग रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए धरना, प्रदर्शन, धान की रोपाई तक की गई थी। कुछ ऐसा ही हाल नवनिर्मित सीसी रोड का भी है। जहां पर सबसे अधिक समस्या थी, वहां फिर पानी लग रहा है। मौके पर वीरेंद्र जायसवाल, मोहम्मद यूनुस, ज्ञानू, नोशाद, संदीप, शानू, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें