फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदार किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गणेश चतुर्थी के मौके शनिवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने तीन दिवसीय मेहनतकश गरीब सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। प्रथम दिन अजीमुल्लाह चौराहे, भरत पैलेस तिराहा, इंदिरा मिल चौराहा, रजपूरा व पकरी तिराहा आदि क्षेत्र में जाकर पटरी दुकानदारों आदि से मिल कर उन्हें फूल माला और वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पटरी व्यवसायी खुश होगा तभी हिंदुस्तान सुखी रहेगा। उस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक पटरी से आमदनी कर घर चला रहे मोची, रिक्शे वाले, सगड़ी चालक खुशहाल नहीं होंगे तब तक देश खुशहाल नहीं कहा जा सकता। पटरी दुकानदारों के पास जब पूर्व जिलाध्यक्ष पहुंचे तो दुकानदार भावुक हो उठे। कई दुकानदारों ने अपना माला वापस पूर्व जिलाध्यक्ष को पहना दिया। उन्होंने कहा कि वह गरीब ही है जौ जाड़ा, गर्मी, बरसात इसी पटरी से कमाता और इसी पटरी का होकर रह जाता है। ऐसे में उनकी मदद के साथ साथ उनका सम्मान होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में विधान सभा चुनाव में यही पटरी वाले ही सपा की सरकार बनाने का काम करेंगे क्योंकि इन्होंने बीते 5 वर्ष में देख लिया है कि अब रोजी रोटी के लिए केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एकमात्र विकल्प हैं। इस मुहिम में नान्हक यादव, रतनलाल प्रजापति, विजय शंकर, भग्गू यादव, अभिषेक यादव, संतोष यादव, सेराज शाह, सुरेश यादव, अशोक सरोज, डा.बीएन यादव, लाल चंद्र पाल, बाबा बिंद, अशोक सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें