फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से हताश न हो खिलाड़ी: रामलली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय फुटबाल चैंपियंस ट्राफी का आगाज हो गया। पहले दिन तीन मैच खेले गए, जिसमें जीत के लिए टीमों ने पसीना बहाया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी रामलली मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार से कभी निराश न होना चाहिए। हार के बाद ही जीत का रास्ता मिलता है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विष्णु मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहले मैच में ज्ञानपुर बी ने भदोही बड़ी बाग को 2- 1 से हराया, दूसरे मैच में जयरामपुर वाराणसी ने कंतीपुर वाराणसी को 2-0 से हराया जबकि तीसरे मैच में ज्ञानपुर ए टीम ने भदोही को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंजनी शुक्ला ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिया। इस मौके पर प्रवीण सिंह, मुकुल त्रिपाठी, रत्तुल त्रिपाठी, दिनेश, आशुतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें