फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली गयी मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को नगर में संयुक्त मंच की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। राज्य कर्मचारी के संयुक्त परिषद की जिला इकाई संघ के कार्यकर्ताओं ने मशाल के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया। मशाल जुलूस अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ज्ञानपुर कार्यालय से शुरु होकर जिला कारागार, शीतल पाल तिराहा, नई तहसील, राजा पार्क मुखर्जी पार्क, पुरानी तहसील, प्रोफेसर कॉलोनी होते हुए बीआरसी ज्ञानपुर पर सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज यादव और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मानिक चंद्र यादव और जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन हर राज्य कर्मचारियों का हक है। इससे कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित होगा। नई पेंशन योजना में तमाम खामियां है। ऐसे में इसको बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल किया जाए। जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर राज नारायण पाल, तेज बहादुर पाल, वीरेंद्र यादव, राजधर, दिनेश कुमार मौर्य, गोपेश मिश्र, हरिशंकर यादव आदि सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें