फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: द्वादश ज्योर्तिलिंग के पास नशामुक्ति का लिया संकल्प

विज्ञापन
सुन्दरवन के द्वादश ज्योतिर्लिंग राम जानकी मंदिर पर नशा मुक्ती का शपथ दिलाती पीठाधीश्वर माँ राजल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कटेबना स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन माह में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। सोमवार को मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पीठाधीश्वर राजलक्ष्मी मंडा ने श्रद्धालुओं को नशा छोड़ने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से नशा छोड़कर भगवान भोलेनाथ की आराधना करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि नशे से दूरी व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार के जीवन को बेहतर बनाती है। इस मौके पर मनीष पांडेय, शिवम पांडेय, दीपक सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें