फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नशामुक्ति अभियान का पोस्टर जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रविवार को काशियाना फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘नशामुक्त हिमाचल प्रदेश’ अभियान का पोस्टर जारी किया। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में करने का आह्वान किया। जिले के सुमित सिंह काशियाना फाउंडेशन के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत अभियान’ का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें स्वस्थ, सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। राष्ट्रीय नशा मुक्ति पुनर्वास समिति के सदस्य एवं अभियान से जुड़े सुमित सिंह ने कहा कि देश के युवाओं को नशे से दूर रखना विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें