भदोही। उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने कस्बे के कटरा बाजार में कोविड मरीज मिलने के बाद मरीज के घर के 25 मीटर परिधि को सोमवार और मंगलवार तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उन्होंने इस क्षेत्र को सील करने के आदेश भी दिए हैं। दोनो दिन अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं प्रतिबंधित रहेगी। सोमवार की कोविड सूची में भदोही के कटरा बाजार में संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम ने सख्ती कर दी है। सोमवार उन्होंने कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश दिया। कंटेनमेंट जोन के प्रतिबंधों को तोड़ने वालों के कार्रवाई के भी उन्होंने निर्देश दिए।