लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग प्रयागराज के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ठहराव लेकर रक्सौल-बिहार से कुर्ला टर्मिनस जाने वाली अप जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रहेगी। जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि बिहार में ट्रैक पर कार्य जारी रहने के कारण मंडल प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। 19 मार्च तक अप और 18 मार्च तक डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस नहीं चलेगी।