फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराना है इस लिए वैक्सीन लगवाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन पर सबसे ज्यादा जोर है। हर वर्ग के लोगों ने उत्साह पूर्वक टीकाकरण करवाया। अभी तक टीका से वंचित रहे पांच साल से बारह साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी शुरू होने वाली है। सरकार ने इसकी घोषणा बीते साप्ताह तो कर दी है। लेकिन वैक्सीन कब से लगाई जाएगी अभी यह सुनिश्चित नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कितने बच्चों को कोविड टीका लगाया जाएगा, लक्ष्य निर्धारित नहीं है, वैक्सीन की खेप अभी नहीं आई है। बच्चों को टीका लगाने के दृष्टिकोण से विभाग तैयारी शुरू कर दिया है। स्कूल प्रशासन और आशा बहुओं के माध्यम से टीकाकरण के कार्य को गति मिलेगी। विभागीय कर्मचारी घर घर जाकर छोटे बच्चों को वैक्सीन लगाएगे। क्योंकि बच्चे अकेले टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच सकते हैं। प्रतिक्रिया: कोरोना से बचाव के लिए टीका ही एक उपाय है, जो लोग अभी टीका नहीं लगावाएं हैं, वह टीका लगवाएं। गांव में यह नहीं मालूम पड़ता है कि किसे टीका लगा है या नहीं, पूछने पर सब लोग हां कहते हैं। स्वास्थ विभाग ऐसे लोगों को प्रशासन के माध्यम से चिन्हित करें। जिससे गांव के लोग भी जान सकें किसे टीका नहीं लगा है। धर्मदेव मिश्र, बदलीपुर हमने तो दोनों डोज लगवा ली है, इसके बाद भी हम कहीं से आते हैं तो बिना हाथ पैर धूले घर का कुछ सामान नहीं छूते हैं। कोविड के प्रति लापरवाही ना बरती जाए, क्योंकि एक लोगों की वजह से पूरा गांव संक्रमित हो सकता है। अभी कोविड को लेकर सर्तकता बरतने की जरूरत है। कुंजविहारी मिश्र, भिखारीरामपुर विभाग द्यारा संस्थाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है कि जो टीका से वंचित रह गए हैं वह टीका लगवा लें। पांच से बारह साल के बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर तैयारी चल रही है। डॉ. अमित कुमार दूबे, कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें