फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/दुर्गागंज। भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया जा रहा है। बुधवार को भाजपा नेताओं ने जगापुर और अभोली ब्लॉक के दानूपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा जगापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक स्थल से सचिवालय तक निकाली गई। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों और बलिदान हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। गोपीगंज मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले अमेरिका चीन, तुर्किए जैसे देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। इससे पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा है। सेना ने दिखा दिया कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। इस दौरान विंदेश गुप्ता, संतोष सिंह, प्रभाशंकर तिवारी, लालसाहब सिंह, लालमणि मिश्रा, सुरेश पाल आदि रहे। अभोली ब्लॉक के दानुपुर बाजार में तीन किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह-जगज पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। हाथों में तिरंगा और सैकड़ों लोग बाइक लेकर यात्रा में शामिल हुए। दानूपुर बाजार त्रिमुहानी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद झूरी सिंह स्मारक परऊपुर में पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। भाजपा अभोली मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह और विजय प्रताप सिंह ने सेना के शौर्य का बखान किया। इस दौरान विनय पांडेय, पिंटू सिंह, मंगल सिंह, अभिषेक सिंह, नीरज कुमार, लालचन्द्र बिंद, बाबूराम बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें