फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सामूहिक विवाह के लिए अभी तक 24 लाभार्थी ही चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के मनियर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में धांधली की आंच अब भी कम नहीं हो पा रही है। लाभार्थियों की त्रिस्तरीय जांच और भविष्य में वसूली के डर से आवेदनों की संख्या लगातार घट रही है। 19 अक्तूबर को ब्लॉकों में मेगा इवेंट की तैयारी को झटका लगा रहा है। अब तक सिर्फ 73 आवेदन आए हैं, जबकि 24 लाभार्थी ही कन्फर्म हो सके हैं।
विज्ञापन

गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। वित्तीय वर्ष में करीब 830 शादी का लक्ष्य रखा है। करीब छह महीने से अधिक का समय बीत गए, लेकिन अब तक लक्ष्य के आधे भी शादियां नहीं पहुंच सकी है। बलिया की घटना के बाद जांच का दायरा बढ़ने से बिचौलिये भी बैकफुट पर आ गए हैं। अब आवेदन ही कम होने लगे हैं। सितंबर में सिर्फ 46 जोड़ों का विवाह हुआ। 19 अक्तूबर को समाज कल्याण विभाग की तरफ से मेगा इवेंट की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब तक मात्र 73 आवेदन ही आए हैं। यही नहीं उसमें से सिर्फ 24 जोड़ों की शादी कन्फर्म हो सकी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने कहा कि 200 से अधिक जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य बनाया गया था, लेकिन अभी तक आवेदनों की संख्या काफी कम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 19 तक 100 जोड़ों की शादी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें