फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंको कूड़ेदानी में,सोए मच्छरदारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संचारी रोगों पर प्रभावी रोकथाम के लिए शिक्षकों और बच्चों ने शनिवार को जागरुकता रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान उनके नारों को सुनकर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। रैली लोक निर्माण विभाग से निकाली गई। शिक्षक, बच्चे हाथों में तख्तियां, बैनर, पोस्टर लेकर सदर तहसील, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शीतल पाल तिराहा, केएनपीजी कॉलेज, जिला कारागार होते हुए बीआरसी परिसर पहुंचकर समाप्त कराया। रैली में चल रहे बच्चे सौ रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई, कूड़ा फेंको कूड़ेदान में, सोएं मच्छरदारी में, हाथों की सफाई, कीटाणु की पिटाई आदि नारे लगाकर जन-जन को जागरुक किया। बीआरसी परिसर में निबंध प्रतियोगिता कराकर उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वालों को शिक्षकों ने पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर डॉ. विमल कुमार मिश्र, रंजना कुमारी, रतनलाल, शिवम श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव, ज्योत्सना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें