वेदपुर के पास खेत में पड़ा गेहूं का बोझ। संवाद
ज्ञानपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के कारण जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। शाम होते ही फिर से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। गेहूं के बोझ भीगने के कारण मड़ाई प्रभावित रही। किसान दिनभर खेतों में गेहूं और सरसों को सूखाने में जुटे रहे। बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को कुछ क्षेत्रों बादल रह सकते हैं। बूंदाबांदी के आसार हैं। किसान मौसम का रुख देखकर मड़ाई कार्य करें। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि मड़ाई के बाद किसान अनाज को धूप में जरूर सूखाएं। अनाज में नमी रहने पर भंडारण के बाद सड़न हो सकती है।