फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तीन कार्यकर्ताओं को मिली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही के सपा कार्यकर्ता झुन्ना लाल गौतम, शदलु गौतम और गुलाब राइन को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर गौतम ने मनोनयन पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने पर शुक्रवार को रजपुरा में तीनों कार्यकर्ताओं का माला पहना कर स्वागत किया गया। भदोही नगर के गुलाब राईन ने कहा कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सबसे पहले हम लोग संगठन का जनपद में विस्तार करेंगे। इसके बाद संगठन को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने जिले के साथियों से सहयोग की अपेक्षा की। स्वागत करने वालों मे हृदय नारायण प्रजापति, संतोश यादव, घनश्याम पासी, दीप नारायण भारती, करिया पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें