फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तस्कर गिरफ्तार, 47 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बृहस्पतिवार को भोर में मोढ़ रेलवे क्रॉसिंग से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 47 किलो गांजा, कार, स्कूटी बरामद किया। जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए सभी थानों में टीम गठित है। तस्करी की सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे क्रॉसिंग मोढ़ से अमित सिंह, शुभम सिंह निवासी नंदापुर ज्ञानपुर, आशीष सिंह पुत्र मटुकधारी सिंह बड़ेरी, बरसठी जौनपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 47 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत पांच लाख आंकी गई। पूछताछ में अमित सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी का एक गैंग है। उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर भदोही, जौनपुर समेत आसपास के कई जिलों में बेचा जाता है। चुनाव के मद्देनजर उसे मंगाया गया था। घर ले जाते समय पकड़े गए। एसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ जौनपुर के अलग-अलग थानों और भदोही में मुकदमे दर्ज है। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें