लालानगर। गोपीगंज थाने के ठीक सामने अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। दुलहीपुर गांव निवासी कमलेश (25) पुत्र अमरनाथ की मां गुजर गई थी। उनका अंतिम संस्कार रामपुर गंगा घाट पर किया जा रहा था। कमलेश अपने ससुर दीना माली (55) निवासी रजीपुर अकेलवा वाराणसी को बाइक से लेकर रामपुर घाट जाने के लिए पड़ाव की तरफ जा रहा था। उसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज जा रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार संग कलापुर सुधवैं निवासी साइकिल सवार हृदय मौर्य घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत मेें ले लिया है।