लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार शाम को चार पहिया की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घोसिया निवासी जय प्रकाश की बेटी पाखी अपने भाई गौरव और चचेरे भाई ऋषभ के साथ गोपीगंज से घर की तरफ वापस लौट रही थी। उसी दौरान पीछे से चार पहिया ने टक्कर मार दिया। एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। संवाद