फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अक्तूबर तक तीन जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़ जंक्शन पर रिमाडलिंग कार्य के तहत चार अक्तूबर तक कई ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि जंघई-वाराणसी रेल खंड उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत आता है। वाराणसी जंक्शन से चलने वाली ट्रेन नंबर 14213/14 वाराणसी-बहराईच 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक, ट्रेन नंबर 15107/08 बनारस-लखनऊ 22 सितंबर से तीन अक्तूबर, ट्रेन नंबर 05117/05118 वाराणसी-प्रतापगढ़ अनारक्षित ट्रेन 22 सितंबर से तीन अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इसी क्रम में 22 से 29 सितंबर तक ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नौतनवां आरक्षित एक्सप्रेस परिवर्तित रूट प्रयागराज छिवकी-जीवनाथपुर वाया-वाराणसी सिटी-औड़िहार से चलाई जाएगी। इसी क्रम में 24, 29, 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक आरक्षित ट्रेन नंबर 15127 वाराणसी-नईदिल्ली वाराणसी जंक्शन पर एक घंटे विलंब होकर गतंव्य को रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें