फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन घायल,एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/घोसिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुई घटनाओं में ट्रक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पहली घटना औराई थाना क्षेत्र के कटका अंडरपास ब्रिज-राजमार्ग पर हुई, जहां पहले से खराब होकर खड़े डंपर में ओवरलोड ट्रक के जोरदार टक्कर मार देने से चालक बेनीचंद्र (38) पुत्र रामलाल निवासी अजमेर घायल हो गया। बीचबचाव कर लोगों ने उसे सीएचसी औराई में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चालक बेनीचंद्र सामान लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। ब्रिज पर पहुंचते ही उसे झपकी आ गई और घटना का शिकार हो गया। दूसरी घटना गोपपुर मोड़ के पास हुई जहां बाइकों के आपस में टकराने के कारण दो युवक घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि घोसिया निवासी सलीम (18) पुत्र नूरमोहम्मद बाइक से गोपीगंज आ रहा था गोपपुर के पास पहुंचने पर दूसरी बाइक लेकर पहुंचे राममोहन 20 ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत गिरकर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें