फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में तीन सौ मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ के सुभाषनगर बाजार में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ममता स्कीन केयर के चिकित्सकों ने तीन सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डा.एम कुमार ने कहा कि महामारी में इस तरह के शिविरों को लगाने से गरीब परिवारों को राहत मिलती है। आर्थिक परेशानी उठाकर गरीब परिवार महंगे अस्पतालों में पहुंचते हैं जहां इलाज और जांच के लिए भटकते रहते हैं। सरकारी अस्पताल में सुविधाएं हैं विशेषज्ञों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। परीक्षण के लिए कुल पांच सौ मरीजों ने पंजीकरण कराया। तीन सौ मरीजों का डा.एके बिंद, डा.हरेंद्र बिंद, डा.मिथिलेश बिंद, डा.अनुजय सिंह ने नाक, कान, गला, शिशु रोग, स्त्री रोग की जांच कर दवाएं वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें