कोतवाली क्षेत्र के दल्लूपुर गांव से गायब हुए बच्चे अफजल, सलमान, मुमताज रविवार को वाराणसी के रोहनिया में मिले। रोहनिया पुलिस ने बच्चों को कब्जे में लेकर गोपीगंज थाने की पुलिस को सुपुर्द किया। दल्लूपुर नटबस्ती के उक्त बच्चे ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर थे। वाराणसी की ओर जा रही एक ट्रेन के रुकने पर वह बैठकर भूल्लनपुर वाराणसी पहुंच गए। सड़क पर इधर-उधर भटकते बच्चों को देख रोहनिया पुलिस कब्जे में लेकर पूछताछ करने लगी। बाद में नाम और पता प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट वायरल होने पर सही पता गोपीगंज कोतवाली पुलिस से मिला। रोहनिया पुलिस बच्चों को लेकर गोपीगंज कोतवाली पहुंची। वहां बच्चों को परिजनों के हाथों सौंप दिया।