फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए तीन केंद्र तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से साल 2026 में होने वाली प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र लगभग फाइनल हो गए हैं। परिषद की संस्तुति पर डीआईओएस ने तीनों केंद्रों की सूची जारी कर आपत्तियां मांगी थी, लेकिन कोई आपत्ति नहीं आई हैं। जिले में कुल 19 संस्कृत माध्यमिक और महाविद्यालय हैं। इस साल परीक्षा में कुल 1049 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी संग संस्कृत बोर्ड के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में तीन केंद्र प्रस्तावित कर इसके लिए आपत्तियां मांगी गईं थीं। इसके लिए 30 नवंबर तक समय दिया गया था। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि प्रथम और उत्तर मध्यमा स्तर की परीक्षा के लिए ज्ञानपुर तहसील में श्री राजाराम संस्कृत महाविद्यालय जखांव, औराई में शिवशंकर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसियां और भदोही तहसील में श्री संकट मोचन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरियावां को केंद्र बनाया गया है। केंद्रों को लेकर 28 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई थी लेकिन कोई आपत्ति नहीं आई है। इससे इन तीनों का परीक्षा केंद्र बनना लगभग तय है। बताया कि बोर्ड परीक्षा की तरह कंट्रोल रूम, कक्ष निरीक्षक समेत अन्य व्यवस्थाएं केंद्रों पर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें