फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चोरी की नौ मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेकी कर वाहन की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उनके पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई नौ मोटरसाइकिल भी बरामद की। गिरफ्तार तस्कर भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहनों को निशाना बनाते थे। वाहनों की चेचिस, इंजन और नंबर बदलकर उसे बेच दिया करते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी राजेश भारती ने बताया कि जनपद में लगातार हो रही वाहनों की चोरी पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। इस मामले में खुलासे के लिए टीम का गठित की गई थी। टीम लगातार जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। इस बीच बुधवार की रात पुलिस की टीम मिर्जापुर-औराई मार्ग सहसेपुर तिराहे के पास जांच कर रही थी। इस बीच कुछ संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने की फिराक में लग गए। सतर्क पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए तीनों संदिग्ध शातिर वाहन चोर गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में वाहन चोर गिरोह का सरगना राकेश यादव व संदीप यादव निवासी दत्तीपुर, औराई व राजन यादव निवासी भरतपुर, औराई शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहले वाहनों की रेकी करते थे। उसके बाद वाहनों की चोरी कर उसके इंजन, चेचिस नंबर बदलने के बाद उसे बेच देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घोसिया, केयरमऊ, लालानगर टोलप्लाजा से तीन और लिप्पन तिराहा, गजिया फाटक व रजपुरा से पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया। इसके अलावा मछलीशहर, जौनपुर से भी एक वाहन बरामद हुआ है। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें