फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दहेज हत्या में आरक्षी पति समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली से सटे नारायण कॉलोनी में विवाहिता की मौत के मामले में आरक्षी पति समेत तीन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की रात में ही पुलिस ने दहेज हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के नारायण कॉलोनी में मंगलवार को सुबह विवाहिता प्रियंका चौधरी पत्नी आरक्षी रत्नेश कुमार निवासी शहर कोतवाली गाज़ीपुर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता छेदीलाल ने आरोपी पति और ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या व प्रताड़ना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति आरक्षी रत्नेश कुमार, सास पान देवी, अंशु को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि आरक्षी समेत तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें