ज्ञानपुर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन की पाइप चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया। रामरायपुर निवासी अभिनीत मिश्रा ने बीते 27 को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने खेमईपुर में रखी जलजीवन मिशन की पाइप चोर उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर पुलिस कंसापुर वेदपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिमन्यु यादव निवासी मुंशी बनियापुर, नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कटेवना और आरजू विश्वकर्मा निवासी करधना थाना मिर्जामुराद, वाराणसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से जल जीवन मिशन का पाइप करीब 70 मीटर(75एमएम) व चोरी में प्रयुक्त मैजिक वाहन बरामद किया।