फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की साजिश रच रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भगवतीदासपुर तिराहे से सोमवार की रात में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि तीनों चोरी की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन

उप निरीक्षक रामआशीष ने बताया कि वह चुनाव के मद्देनजर भ्रमण पर निकले। भगवतीदासपुर तिराहे पर पहुंचने पर तीनों युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने देवा पासी निवासी खेमईपुर के पास से एक चाकू बरामद किया। उनके साथ ही सायर निवासी प्रदीप सरोज और नकटापुर निवासी शिव प्रकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे दत्तीपुर में चोरी की तैयारी कर रहे थे। अक्सर गुमटी तोड़कर चोरी करते हैं। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें