फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला कॉलेज की छात्राओं को फेल करने की धमकी, बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही नगर स्थित एक महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य ने फेयरवेल पार्टी के नाम पर पैसा न देने पर छात्राओं को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में माइनर विषयों में फेल करने, चरित्र प्रमाणपत्र खराब बनाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री के यहां आईजीआरएस पर शिकायत के बाद डीएम ने डीआईओएस अंशुमान को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

भदोही नगर के शाहरूख फैज ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा कि महिला डिग्री कॉलेज में 26 अक्तूबर को फेयरवेल पार्टी है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्राओं से 250 रुपये की मांग की जा ही है। जिन छात्राओं ने पैसे नहीं दिए उन्हें कई विषयों में फेल करने, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा में कम नंबर देने, चरित्र प्रमाणपत्र खराब करने के साथ ही अन्य कॉलेजों में प्रवेश न लेने की स्थिति बनाने की बात कही गई।
शिकायकर्ता ने एक ऑडियो भी दिया। जिसमें यह बातें कही जा रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम विशाल सिंह ने डीआईओएस को जांच सौंपी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि डीएम ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। ऑडियो में की गई बातें निंदनीय हैं। इससे शिकायत सत्य प्रतीत हो रही है। जल्द ही जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें