फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों का ताला चटकाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव में शनिवार की रात दो घरों का ताला तोड़कर चोर हजारों का माल उठा ले गए। सुबह सफाई करने के लिए महिला पहुंची तो ताला टूटा देख अवाक रह गई। गोपीगंज निवासी सुरेश चंद मिश्र (मौजी) पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। वह महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद के कोष प्रमुख हैं। उनके घर पर परिषद के कार्यकर्ता रहते थे। इधर कई दिनों से कोई कार्यकर्ता नहीं था। उनके पास ही रमेश चंद मिश्रा का भी ताला चटका टीवी सहित अन्य सामान उठा ले गए। वह भी अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहते हैं। घटना की जानकारी को पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें